बछवारा: बेगूसराय उप समाहर्ता ने बछवारा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण, मूलभूत व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा
बेगूसराय के उप समाहर्ता ने बुधवार को दिन के ग्यारह बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा पहुंचकर उसका औचक निरीक्षण किया।इस अवसर पर चिकित्सा पदाधिकारी भी मौजूद रहे। उप समाहर्ता ने कार्यालय पहुंचकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम, चल रहे योजना के बारे में जानकारी प्राप्त किया और मूलभूत सुविधा, समस्या से अवगत हुए।