विजयनगर: आशीर्वाद CNI चर्च बिजयनगर में बच्चों के आत्मिक और मानसिक विकास के लिए विशेष VBS कैंप की शुरुआत हुई
बिजयनगर शहर में आशीर्वाद सी.एन.आई.चर्च बिजयनगर में बच्चों के आत्मिक और मानसिक विकास के लिए विशेष 'वैकेशन बाइबल स्कूल' (VBS) कैंप की शुरुआत शनिवार से हो गई है।केम्प प्रभारी ने शनिवार शाम 4 बजे जानकारी दी।बताया इस साल इस कैंप का आयोजन बेहद उत्साह और उमंग के साथ किया जा रहा है,जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों और युवाओं ने हिस्सा लिया है।