सिरसागंज: फिरोजाबाद क्षेत्र में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने किया 10.29 करोड़ के पर्यटन विकास कार्यों का शिलान्यास
उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जनपद फिरोजाबाद क्षेत्र में पर्यटन विभाग द्वारा 10.29 करोड़ की लागत की पर्यटन विकास कार्यों का शिलान्यास किया। वहीं 3.89 करोड़ की लागत से होने वाले बीहड़ वाली माता मंदिर के पर्यटन विकास कार्यों का शिलान्यास करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रही है।