सिरसागंज: जैन मुनि विद्यासागर महाराज के समाधि लिये जाने पर सिरसागंज में जैन समाज के लोगों ने बन्द रखे प्रतिष्ठान, निकाला मौन जुलूस
फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज में रविवार को सुबह जैसे ही जैन मुनि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के समाधि लिये जाने की जानकारी होते ही नगर के जैन समाज के लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी और उन्होंने अपने प्रतिष्ठानों बन्द रखकर शोक प्रकट किया। नगर के मैनरोड स्थित जैन धर्मशाला से जैन समाज के लोगों द्वारा नगर में मौन जुलूस निकालकर आचार्य श्री को श्रद्धांजलि दी गई।