बकानी: झिझनियां गांव स्थित हनुमान मंदिर का दानपात्र तोड़कर चोरों ने चुराई राशि, बकानी थाने में मामला कराया गया दर्ज
बकानी थाना क्षेत्र के झिझनियाँ गाँव मैं मंदिर का दान पात्र तोड़कर बीती देर रात चोरों ने राशि चुराली इसका मामला बकानी थाने में आज सुबह 11:00 बजे के लगभग दर्ज किया गया। चोरों ने हनुमान मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर उसके अंदर रखे लगभग 8 से ₹9000 की राशि चुरा ली, ग्रामीणों ने इसकी सूचना आज थाना पुलिस को दी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी कर दिया ।