बकानी: बकानी कस्बे के राजकीय विद्यालय में एसडीएमसी सदस्यों का 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज हुआ समापन
बकानी कस्बे के राजकीय विद्यालय में आज शुक्रवार को शाम 4:00 बजे एसडीएमसी सदस्यों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। प्रशिक्षण शिविर में अध्यापक व अध्यापिकाओं को सामुदायिक गतिशीलता, विद्यार्थियों के नामांकन ,ठहराव ,लैंगिक समानता,बालिका शिक्षा के समक्ष चुनौतियां आदि के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण शिविर के समापन में अध्यापक व अध्यापिकाये मौजूद रही।