बकानी: बकानी कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा विभाग की मासिक बैठक का आयोजन किया गया
बकानी कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे बीसीएमओ डॉक्टर अर्श महबूब की अध्यक्षता में चिकित्सा विभाग की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अक्टूबर माह की भौतिक और वित्तीय प्रगति के साथ परिवार कल्याण कार्यक्रम, RCH कार्यक्रम, आभा आईडी, टीकाकरण आदि की जानकारी ली गई। बैठक में चिकित्सा विभाग के सभी कार्मिक मौजूद रहे ।