बकानी: बकानी क्षेत्र के जगपुरा गाँव में खेत की मेड़ पर पेड़ की डाली काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद, 6 लोग हुए घायल
बकानी क्षेत्र के जगपुरा गाँव में खेत की मेड़ पर पेड़ की डाली को काटने को लेकर बुधवार को सुबह 11:30 दो पक्षों में विवाद हुआ जिसके चलते 6 जने घायल हो गए। बकानी थाना पुलिस अधिकारी ने बताया कि विवाद में मोहनलाल वह उसके पुत्र बहादुर सिंह व परमानंद गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं बनवारी कमलेश व पिता चांदमल का बकानी कस्बे के सामुदायिक स्वा. केंद्र में उपचार जारी है ।