बकानी: खानपुर बकानी विधायक सुरेश गुर्जर ने बकानी क्षेत्र के विकास के लिए विधायक कोष से 69 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की
खानपुर बकानी विधायक सुरेश गुर्जर ने बकानी क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए आज शुक्रवार को शाम 5:30 बजे विधायक कोष से 69 लाख रुपए की घोषणा की। विधायक सुरेश गुर्जर ने बकानी क्षेत्र की 14 ग्राम पंचायत गुराडखेड़ा, गोवर्धनपुरा,बड़बड़,बड़ाय आदि गांव में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य, नाला निर्माण कार्य ,तीन शेड निर्माण कार्य, आदि के लिए 69 लख रुपए की घोषणा की ।