टीकमगढ़: सत्ता बदली तो जागीं जमीन की इच्छाएं!" महेश यादव पर विधायक बुंदेला का बड़ा तंज
टीकमगढ़ में जमीन विवाद को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने जतारा जनपद पंचायत अध्यक्ष रेखा महेश यादव और महेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय उनके पास अवैध जमीन थी, जिस पर सरकार कॉलेज बनाना चाहती थी। बुंदेला ने आरोप लगाया कि जमीन बच नहीं पाने के कारण अब उनकी "इच्छाएं" फिर उभरकर सामने आ रही हैं।