Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
image
image
image
image

पंचायत समिति भरमौर की बैठक में विकास कार्यों पर मंथन, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर। हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो भरमौर, 12 अगस्त। पंचायत समिति भरमौर की बैठक बुधवार को लघु सचिवालय भरमौर के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति भरमौर की अध्यक्षा पूजा देवी ने की। भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों और पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की प्रगति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पंचायत समिति सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और आवश्यकताओं को बैठक में प्रमुखता से रखा। बैठक में पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर विभागीय स्तर पर की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी। एडीएम भरमौर विकास शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचायत समिति सदस्यों द्वारा उठाए गए जनहित के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर भी जोर दिया। पंचायत समिति अध्यक्षा पूजा देवी ने कहा कि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति देने के लिए विभागीय अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। बैठक में पंचायत समिति उपाध्यक्ष जय शंकर सहित समिति के सदस्य, जिला परिषद सदस्य लीला शर्मा, सुभाष चंद, बीडीओ भरमौर संजय कुमार, कृषि एवं बागवानी विभाग के अधिकारी, तहसील कल्याण अधिकारी तथा विद्युत, जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Dharwala, Chamba | Aug 12, 2026

MORE NEWS

जिला सिरमौर के राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे, जो मलबे में दब गए। हादसे में दो महिलाओं की मौ*त हो गई, जबकि दो वर्षीय दो बच्चे घा*यल हुए हैं।
#HimachalPradesh #Sirmaur #Rajgarh #HimachalPolice #follower

जिला सिरमौर के राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे, जो मलबे में दब गए। हादसे में दो महिलाओं की मौ*त हो गई, जबकि दो वर्षीय दो बच्चे घा*यल हुए हैं। #HimachalPradesh #Sirmaur #Rajgarh #HimachalPolice #follower

Dharwala, Chamba | Aug 12, 2026

बागवानों को नोटिस पर बरागटा का सरकार पर हमला, बोले—100 करोड़ का बकाया तुरंत चुकाए कांग्रेस
MIS के तहत 100 से अधिक बोरी सेब देने वाले बागवानों को भेजे नोटिस वापस लेने की मांग, बोले—पहले खरीदते समय सत्यापन क्यों नहीं किया?
#चेतनबरागटा #सेबबागवान #HPMC #MIS #बागवानोंकेमुद्दे #हिमाचलप्रदेश #भाजपा #कांग्रेससरकार #सेबबागवानी #बागवान #AppleGrowers #HimachalPradesh #Himachal84TV

बागवानों को नोटिस पर बरागटा का सरकार पर हमला, बोले—100 करोड़ का बकाया तुरंत चुकाए कांग्रेस MIS के तहत 100 से अधिक बोरी सेब देने वाले बागवानों को भेजे नोटिस वापस लेने की मांग, बोले—पहले खरीदते समय सत्यापन क्यों नहीं किया? #चेतनबरागटा #सेबबागवान #HPMC #MIS #बागवानोंकेमुद्दे #हिमाचलप्रदेश #भाजपा #कांग्रेससरकार #सेबबागवानी #बागवान #AppleGrowers #HimachalPradesh #Himachal84TV

Dharwala, Chamba | Aug 12, 2026

बारिश के बाद पांगी  में बाढ़ जैसे हालात मटर की गाड़ियां फंसी

बारिश के बाद पांगी में बाढ़ जैसे हालात मटर की गाड़ियां फंसी

Dharwala, Chamba | Aug 12, 2026