थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के ग्राम हरडेकी में सनसनीखेज घटना के बाद रविवार दोपहर 2:00 बजे गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासी चाहना पुत्री बॉबी (लगभग 20 वर्ष) का शव उसके घर में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही थाना रामपुर मनिहारान की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए बुलाई गई है।