सरधना: कालंद रोड निवासी विवाहिता को बाइक और एक लाख की मांग पूरी न होने पर ससुराल के लोगों ने किया जान से करने का प्रयास।
सरधना थाना क्षेत्र के कालंद रोड निवासी एक विवाहिता को उसकी ससुराल के लोगों ने एक लाख रुपए और बाइक की मांग पूरी न होने पर चुन्नी से उसका गला घोंट कर मारने का प्रयास किया।किसी तरह बचकर थाना पहुंची पीड़िता ने नाम जद तहरीर दी तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है