सरधना: रंजिश के तहत युवक पर किया जानलेवा हमला। घायल युवक सीएससी भारती। कस्बा हर्रा की घटना
सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा में पशु पैंठ से भैंस बेचकर आ रहे युवक पर रंजिश के चलते गांव के ही दबंगों ने जानलेवा हमला करते हुए उसे गंभीर घायल कर दिया। आरोप है कि उसकी जेब से रखे 53 हजार रूपये भी आरोपियों ने छीन लिए। घायल को पुलिस ने सीएचसी में भेज कर उसका उपचार कराया। तथा तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।