सरधना: मामूली बात को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट। चार लोगों को पुलिस ने दिया हिरासत में।मदारपुरा गांव का मामला
सरधना थाना क्षेत्र के मदारपुरा गांव में बच्चों के बीच हुई मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया तथा थाने ले आई। इसके बाद पुलिस ने चारों ही लोगों का शांति भंग में चालान करते हुए कोर्ट में पेश किया। बताया गया है कि बच्चों के बीच हो रहे मामूली विवाद में बड़े भी कूद गए थे