सरधना: संदिग्ध परिस्थितियों में जिंदा जले युवक की इलाज के दौरान हुई मौत। नहीं हो सकी पहचान। कलीना गांव मैं हुई थी घटना
सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव कालीना में संदिग्ध परिस्थितियों में जिंदा जले युवक की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। बीती कल सुबह जली हुई हालत में थाना पुलिस को खेतों में एक युवक के पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने झुलसे हुए युवक को अस्पताल भर्ती कराया था। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक की अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई।