सरधना: घर से नमाज पढ़ने के लिए गया युवक हुआ लापता परिजनों ने दी थाने पर तहरीर। ईदगाह नई बस्ती का मामला।
सरधना देहात क्षेत्र के मोहल्ला ईदगाह नहीं बस्ती से चार दिन पूर्व नमाज पढ़ने के लिए घर से निकला 37 वर्षीय युवक लापता हो गया। जिसको काफी तलाश किया गया लेकिन गुमशुदा का कोई पता नहीं चला थाना पहुंचकर गुमशुदा के भाई और भाभी ने तहरीर देकर लापता शादाब को तलाश करने की मांग की है पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।