सरधना: बडकली गांव के पंचायत घर में निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र में चोरों ने हजारों रुपए के सामान पर किया हाथ साफ
दौराला थाना क्षेत्र के बडकली स्थित पंचायत घर में निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र से अज्ञात चोरों ने हजारों रुपए के लोहे के सामान पर हाथ साफ कर दिया। ठेकेदार ने थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की तथा सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने जल्दी ही घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है।