जमुई: छापा गांव के पास बाइक की टक्कर से एक युवक की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 30, 2024 झाझा थाना क्षेत्र के छापा गांव के पास मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में युवक बुरी तरह घायल हो गया। वहीं स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बाइक सवार को पकड़ लिया गया और घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है।