जमुई: पाड़ो के भदवरिया टोला में सांप ने बच्ची को डंसा, गंभीर अवस्था में डॉक्टर ने सदर अस्पताल से किया पटना रेफर
Jamui, Jamui | Jul 30, 2024 जमुई जिले के पाड़ो गांव स्थित भदवरिया टोला में खेल रही पिंटू यादव की पुत्री अंजु कुमारी को सांप ने डंस लिया। काफी देर के बाद जब बच्ची की तबियत बिगड़ने लगी तो परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफ़र कर दिया।