जमुई: इकेरिया में 10 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग कार्यालय में लिखित की शिकायत
Jamui, Jamui | Jul 30, 2024 सदर प्रखंड के इकेरिया गांव में विगत दस दिनों से ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। जिससे यहां के ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। इसको लेकर ग्रामीणों ने विद्युत विभाग कार्यालय में लिखित शिकायत की है। इसके बावजूद भी विद्युत विभाग के अधिकारी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिस ग्रामीण परेशान है।