जमुई: मानपुर गांव में डायरिया के चपेट में आए एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग, सदर अस्पताल में सभी का चल रहा इलाज
Jamui, Jamui | Jul 30, 2024 जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत मानपुर गांव में डायरिया की चपेट में आने से एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर हो गई। उंसके बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा सभी का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल सदर अस्पताल में इलाजरत सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।