खगड़िया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खगड़िया, 21 जून।
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खगड़िया जिला संयुक्त अस्पताल परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सकों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीण नागरिकों ने भाग लेकर योग के प्रति अपनी आस्था और जागरूकता का परिचय दिया।
इस अवसर पर जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डां सुनिल कुमार साहू जी के अध्यक्षता मे योग गुरू दीपक कुमार शिक्षक नेता श्री मनीष कुमार सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में चिकित्सा पदाधिकारीगण, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार साहू तथा GNM एवं विभिन्न संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।
इस बार योग कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य Yoga for healthy ageing रहा योग गुरू ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। वर्तमान समय में बढ़ते तनाव, अनियमित दिनचर्या और विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नियमित योग करेंगे तथा अपने परिवार और समाज को भी योग अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मकता से भरपूर रहा।
अंत में सभी प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री के "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। योग दिवस का यह आयोजन लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा योग के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने में सफल रहा।
Khagaria, Bihar | Jun 21, 2026