लंभुआ: प्यारेपुर गांव में गोकशी करते रंगे हाथ धरे गए दो तस्कर,मुकदमा दर्ज,हिन्दू संगठनों ने करी कड़ी कार्रवाई की मांग
चांदा थानाक्षेत्र के हाजीगंज स्थित प्यारेपुर में सड़क किनारे गोकशी करते रंगे हाथ दो तस्कर पकड़े गए है।सूचना मिलते ही हिन्दू संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त है।वहीं गौरक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी सर्वेश सिंह ने SP सोमेन वर्मा से कठोर करने की मांग उठाई है।विश्व हिन्दू परिषद समेत कई संगठनों ने गोकशी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।