लंभुआ: लंभुआ नगर पंचायत में सभासद एसोसिएशन का हुआ गठन,अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
लंभुआ नगर पंचायत के सभी वार्डो से निर्वाचित सभासदों ने बैठक कर सभासद एसोसिएशन का गठन किया गया एवं पदाधिकारी का चयन किया गया।नवगठित सभासद संगठन ने नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं-शासनादेशो आदि को संगठन से अवगत कराए।जिससे हम अपने वार्ड का बेहतर विकास कर सके।