लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के सहिनवा गांव निवासी ग्राम प्रधान पति वेदप्रकाश का छोटा भाई उमाकांत प्रयागराज से लौट रहा था।तभी उसकी जेब में रखा हुआ मोबाइल ब्लास्ट हो गया।जिससे उसका पैर झुलस गया।आनन-फानन में लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया।जहां उसका इलाज चल रहा है।