लंभुआ: सांसद के नाम से ट्रूकॉलर पर फर्जी ID बनाकर युवक ने लेखपाल को धमकाया,सांसद ने लिया संज्ञान,बोले होगी सख्त कार्रवाई
सांसद के नाम से ट्रूकॉलर पर फर्जी आईडी बना कर युवक ने लंभुआ लेखपाल को धमकाया।सांसद राम भुआल निषाद के नाम से ट्रूकॉलर पर फर्जी आईडी बनाकर सांसद को बदनाम किया जा रहा है।मामला संज्ञान में आने के बाद सांसद ने कहा कि मामले की जांच कराकर फर्जी आईडी बनाने वाले के खिलाफ की जाएगी कार्यवाही।बदनाम करने वाले के खिलाफ कराई जाएगी FIR।