लंभुआ: रहायकपुर गांव के समीप रेलवे लाइन किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,शिनाख्त में जुटी पुलिस
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के रहायकपुर गांव के समीप लखनऊ-वाराणसी रेलवे लाइन के किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज विधिक कार्रवाई शुरू की है।पुलिस ने लोगों से मृतक की पहचान की अपील करी है।