गुना नगर: कर्राखेड़ा गांव में 16 साल की नाबालिग लड़की ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस मामले की जांच कर रही है
गुना के फतेहगढ़ थाना के कर्राखेड़ा गांव में 16 वर्षीय नाबालिक लड़की ने जंगल में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 23 मार्च को जिला अस्पताल में परिजनों ने बताया, बीते रोज खेत पर गेहूं काटने गए थे ऐसी बीच बेटी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। पिता ने कहा, किसी से लड़ाई झगड़ा नहीं था। बेटी ने आत्महत्या क्यों की पता नहीं।