पटना ग्रामीण: RCB ने पहली बार आईपीएल का खिताब जीता, बोरिंग रोड चौराहे पर खूब पटाखे फोड़े गए, युवा झूमते नजर आए
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर IPL के 18 वीं सीजन अपने नाम कर लिया है। RCB ने पहली बार यह टाइटल अपने नाम किया है। RCB की जीत की खुशी पूरे देश के साथ-साथ पटना में भी देखने को मिली। मंगलवार रात करीब 11:30 बजे बोरिंग रोड चौराहे पर भारी संख्या में युवा पहुंचे और सभी ने खूब जश्न मनाया। मौके पर युवा पटाखे फोड़ते और झूमते नजर आए।