सिंगरौली: युवा संघर्ष समिति सिंगरौली की बैठक हुई संपन्न, जल्द कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन
युवा संघर्ष समिति सिंगरौली के पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शाम 8:00 बजे युवाओं की बैठक हुई है जिसमें निम्न मांगों को लेकर कलेक्टर सिंगरौली को ज्ञापन सौंपने की बात कही गई है समिति के पदाधिकारी ने बताया कि परसौना खुटार रजमिलान से होते हुए अदानी कंपनी तक जाने वाली सड़क का हाल बेहाल है जिसको लेकर जल्द ही कलेक्टर को ज्ञापन सोपा जाएगा