श्रीडूंगरगढ़: सूरजनसर में मोर का शिकार, ग्रामीणों ने शिकारी को पकड़कर विभाग के हवाले किया
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सुरजनसर में जाबांज युवाओं ने बहादूरी का परिचय देते हुए राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकारियों को रंगे हाथों धर दबोचा। सुरजनसर युवा टीम के सदस्य मुकेश जाट व शंकरलाल दोनों शनिवार शाम गांव उदरासर से अपने गांव लौट रहें थे। मार्ग में सत्तासर निवासी भगवानाराम व उसका भाई रामचंद्र पुत्र रामकिशन बावरी मिले। दोनों ने बाइक पर सवार युवाओं को देखा