➡️ #एक_पेड़_मां_के_नाम_अभियान के अंतर्गत ग्राम बटकी में किया पौधरोपण
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड भीमपुर की नवांकुर संस्था नव एकलव्य मानव सेवा समिति, खुर्दा द्वारा "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत बटकी के एकीकृत शाला परिसर एवं उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में भैंसदेही विधानसभा के विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रीमती ढिकारे, जिला विकास समिति के श्री संतोष चौहान, विकल सिंह बैस, सरपंच श्यामलाल इरपाचे, अशोक इवने, श्यामलाल मर्सकोले, मंसाराम चौहान, उमराव उइके, शिव प्रसाद कवड़े, शिवदयाल आजाद सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नवांकुर संस्था की ओर से यूनुस एस. खान, अलकेश धुर्वे, लवकेश मोरसे एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, अपितु आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं एवं नवांकुर संस्थाओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक ग्रामों में जनभागीदारी के साथ पौधारोपण करें तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी दायित्व निभाएं।
उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें शुद्ध वायु, वर्षा, जल संरक्षण, जैव विविधता तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो प्रदेश को हरित एवं समृद्ध बनाने की दिशा में यह एक प्रभावी जनआंदोलन सिद्ध होगा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul