संभल: बहजोई कोतवाली क्षेत्र के सिहोरी गांव के पास पुलिस और गौ तस्करों के बीच चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़, घायल हुआ गो तस्कर
संभल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बहजोई कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौ तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला संभल जनपद के बहजोई कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी