जेसीआई भिवानी स्टार ने पेश की सेवा और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल
केरी पन्ना वितरण के साथ स्टील बोतल वितरण कर दिया प्लास्टिक से दूर रहने का संदेश
प्लास्टिक को छोडकऱ व स्टील को अपनाकर धरती को रखा जा सकता है स्वस्थ : जेसी कपिल शर्मा
भिवानी, 26 जून : सामाजिक सरोकारों और जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी संस्था जेसीआई भिवानी स्टार द्वारा इस भीषण गर्मी में आमजन को राहत देने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए दो बेहद सराहनीय और बड़े अभियानों की शुरुआत की गई है। संस्था द्वारा जहां राहगीरों के लिए शीतल पेय का प्रबंध किया गया, वहीं सिंगल-यूज प्लास्टिक को खत्म करने के लिए एक विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जेसीआई भिवानी स्टार के मीडिया प्रभारी जेसी कपिल शर्मा ने बताया क कार्यक्रम के दौरान स्थानीय गौशाला मार्केट केरी पन्ना और जल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा शिविर में बाजार आने वाले लोगों और राहगीरों को गर्मी से राहत देने के लिए ठंडे पानी के साथ-साथ पारंपरिक व स्वास्थ्यवर्धक केरी पन्ना पिलाया गया। संरक्षक जेसी गोपाल अग्रवाल और अध्यक्ष जेएफएम संदीप अग्रवाल ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्लास्टिक का उपयोग छोडऩे, स्टील को अपनाने और अपनी सेहत के साथ-साथ धरती मां की रक्षा करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां निर्जला एकादशी का पर्व हमें प्यासों को पानी पिलाने और सेवा करने की सीख देता है, वहीं दूसरी तरफ प्लास्टिक की बोतलें हमारे पर्यावरण को तेजी से नुकसान पहुंचा रही हैं। जेसीआई भिवानी स्टार का यह प्रयास है कि हम लोगों को भीषण गर्मी से राहत भी दें और साथ ही प्लास्टिक मुक्त भिवानी का संकल्प भी दिलाएं।इसी कड़ी में संस्था ने केवल तात्कालिक राहत ही नहीं, बल्कि भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक दूरगामी पर्यावरण अभियान की भी घोषणा की तथा 15 जुलाई तक चलने वाले स्टील बोतल वितरण अभियान के तहत लोगों को स्टील की बोतलें वितरित की गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोजेक्ट डायरेक्टर जेसी अधिवक्ता सुशील अत्री, जेसी शशी बंसल, जेसी अनुराग शर्मा, जेसी रजनीश सोनी, जेसी पंकज शर्मा, जेसी नितिन तायल, जेसी अधिवक्ता मुकेश खरकिया और जेसी प्रिंस गर्ग ने मुख्य भूमिका निभाई। इस मौके पर महासचिव जेसी श्याम अग्रवाल व कोषाध्यक्ष जेसी मनोज सैनी,जेसीआरटी चेयरपर्सन जेसी कल्पना गोयल और जेजे प्रेसिडेंट जेजे पारुल गोयल सहित संस्था के सभी वरिष्ठ सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे और समाज कल्याण के इस कार्य में अपना योगदान दिया।ं