मेदिनीनगर (डालटनगंज): कचहरी के समीप निगम यार्ड में स्थित स्पेयर पाटर्स दुकान में चोरी करने वाले नाबालिग समेत चार धराए
कचहरी के समीप निगम यार्ड में स्थित स्पेयर पाटर्स की दुकान में चोरी करने वाले एक नाबालिग समेत चार को पकड़ा गया है। गिरफ्तार आरोपियों में रेलवे क्रांसिग, पानी टंकी (बीड़ी गोदाम) के पास रहने वाले मुकेश पासवान (20वर्ष), रेलवे क्रांसिंग आबादगंज के पास रहने वाले रौशन कुमार (19वर्ष) एवं गांधी मैदान झोपड़पट्टी निवासी राजेश कुमार पासवान (18वर्ष) शामिल है।