रतनी फरीदपुर: शकूराबाद-कुर्था रोड पर सड़क किनारे मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, फैली सनसनी
शकूराबाद–कुर्था रोड पर मंगलवार दोपहर एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की उम्र 60–70 वर्ष आंकी जा रही है। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि पहचान की कोशिश जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।