भभुआ सब्जी मंडी में हुई धनजी की चाकू मारकर हत्या मामले में पुलिस ने भभुआ शहर के अखिलेश कुमार उर्फ भंटु (वार्ड 20) व कृष्णा पटेल (वार्ड 21)—तथा दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा अपराधियों का मनोबल तोड़ने और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास जगाने के उद्देश्य से आरोपियों को घटनास्थल सब्जी मंडी से लेकर जूता दुकान होते हुए पूरे शहर में पैदल घुमाया गया और भभुआ थाना ले जाया गया।
Mohania, Kaimur | Oct 13, 2026