देव: गैस के KYC कराने जा रही मोटरसाइकिल सवार महिला को चैनपुर स्कूल के पास हाईवा ने कुचला, मौके पर हुई मौत, एक घायल
देव प्रखंड के चौरिया से देव आ रही गैस के KYC कराने महिला को चैनपुर स्कूल के पास एक अनियंत्रित हाईवा ने कुचल दिया जिससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना गुरुवार की सुबह की है। चौरिया निवासी मुमताज अंसारी के 50 वर्षीय पत्नी नूरजहां खातून अपने पुत्र बरकत के साथ देव गैस के KYC कराने के लिए आ रही थी तभी चैनपुर के पास अनियंत्रित हाईवा ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।