जिला प्रशासन द्वारा आज मंगलवार 7:00 बजे नांगल चौधरी के गांव नियामतपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना और सरकार की नीतियों पर चर्चा की।