भैयाथान: सूरजपुर में युवक बाइक समेत उफनती नदी पार करता दिखा
सूरजपुर बाइक समेत उफनती नदी पार करता दिखा युवक सूरजपुर। लगातार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच ओडगी विकासखंड के लांजित-पुतकी मार्ग स्थित कोईलहवा नदी को एक युवक बाइक समेत पार करता नजर आया। पूरी घटना कैमरे में कैद हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण उन्हें जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ रही है।