जबलपुर: घमापुर में 'पहुंच वाला' टीचर पुलिस के हत्थे चढ़ा, बेरोजगार युवाओं को नेताओं से सेटिंग का झांसा देकर ठगा
अगर कोई आपसे कहे कि नेताओं और बड़े अधिकारियों से उसकी ऊंची पहुंच है और वो आपको सरकारी नौकरी दिलवा सकता है... तो रुक जाइए! आप एक बड़े ठग का शिकार हो सकते हैं। मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी स्कूल के टीचर ने ही युवाओं को नौकरी का झांसा देकर लाखों का चूना लगा दिया। मामला जबलपुर के घमापुर थाना इलाके का है। पुलि