सरदारशहर: देहरादून में आयोजित 35वीं जीवी मावलकर शूटिंग चैंपियनशिप में सरदारशहर के विकास खीचड़ ने सिल्वर पर निशाना लगाया
सरदारशहर। देहरादून में आयोजित 35वीं जीवी मावलकर शूटिंग चैंपियनशिप में सरदारशहर के होनहार निशानेबाज विकास खीचड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र और चूरू जिले का मान बढ़ाया है। श्री श्याम स्पोर्ट्स शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी विकास ने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल डीपी स्पर्धा में 300 में से 266 अंक हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया।