टोंक: भाजपा के एसटी मोर्चा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मुकलेश मीणा ने भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान का आभार जताया
Tonk, Tonk | May 30, 2026 भारतीय जनता पार्टी के एसटी मोर्चा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मुकलेश मीणा ने भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान का माला एवं साफा पहनाकर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।