सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो निकला झूठ, बबिता पांडेय से जोड़कर किया जा रहा था प्रसारित TopFan Uttarkashi उत्तराखंडी एकता जिंदाबाद हिमवंत टाइम्स
दयारा-बुग्याल से लापता बबिता पांडेय के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर बाबा बौखनाग के देव माली चंडी प्रसाद डिमरी ने स्थिति स्पष्ट की है।
उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो बबिता पांडेय के मामले से संबंधित नहीं था। वीडियो में जिस घटना का जिक्र किया गया, वह दिल्ली से आई एक महिला की थी, जिसकी बेटी आपदा के दौरान लापता हुई थी।
ग्रामीणों ने बाद में बबिता पांडेय के संबंध में भी सवाल पूछे थे, जिस पर देवता के माध्यम से कुछ जानकारी दी गई।
ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को बबिता पांडेय की घटना से जोड़कर फैलाया जाना गलत पाया गया है। वहीं बबिता की तलाश अभी भी जारी है और परिजन उसकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
#वायरल_वीडियो #फैक्ट_चेक #बबिता_पांडेय #दयारा_बुग्याल #उत्तरकाशी #उत्तराखंड_न्यूज #ViralVideo #FactCheck #BabitaPandey #DayaraBugyal #Uttarkashi #UttarakhandNews #BreakingNews #LatestNews #PahadSamachar #NewsUpdate