पटना ग्रामीण: बुद्धा डेंटल कॉलेज के पास हुई फायरिंग के वायरल वीडियो मामले को लेकर पत्रकार नगर थाने में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारनगर थाना क्षेत्र के बुद्धा डेंटल कॉलेज के पास बीते 26 जनवरी को फायरिंग की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पूरे मामले पर मंगलवार को पत्रकार नगर थाना अध्यक्ष ने दोपहर ढाई बजे बताया कि पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।