पटना ग्रामीण: मिलर स्कूल मैदान में पंचायत प्रतिनिधियों ने अधिकार रैली का किया आयोजन
मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा अधिकार रैली का आयोजन किया गया। मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे पंचायत प्रतिनिधि ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकार को सरकार ने कमजोर करने की साजिश की है। मौके पर उन्होंने कहा कि हम सरकार को आईना दिखाने आए हैं कि हमारी जो मांग है वह हम भीख नहीं मांग रहे हैं बल्कि ये हमारा अधिकार है।