पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग धरना स्थल पर स्विगी और जोमैटो के डिलीवरी वर्कर्स ने किया धरना प्रदर्शन
गर्दनीबाग धरना स्थल पर मंगलवार को स्विग्गी और जोमैटो के डिलीवरी वर्कर्स ने धरना प्रदर्शन किया। मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे डिलीवरी वर्कर्स ने अपनी मांग को सरकार के सामने रखते हुए कहा कि उन्हें रेड कार्ड की सुविधा दी जाए और इसके साथ ही उन्हें पीएफ और ESI की भी सुविधा दी जाए।