फिरोज़ाबाद: गांव वैरनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी
फ़िरोज़ाबाद के थाना खेरगढ़ क्षेत्र के गांव वैरनी में राधा नामक महिला की मौत हुयी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत जहर खाने से होना बताया जा रहा है। घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है।