फिरोज़ाबाद: नगर निगम टीम ने जाटवपुरी चौराहा पर चलाया अभियान, प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर वसूला ₹17 हजार जुर्माना
नगर आयुक्त ऋषिराज के निर्देशन में जोनल सैनेटरी ऑफीसर सन्दीप भार्गव एवं एण्टी एसयूपी टीम लीडर मनोज कुमार के निर्देशन में नगर निगम टीम ने सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे करीबन जाटवपुरी चौराहा पर अभियान चलाकर प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग करने पर चार लोगों से 17,000 रूप्ये का जुर्माना वसूल किया। एण्टी एसयूपी टीम लीडर मनोज कुमार ने विस्तृत जानकारी दी।